Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


महिला सशक्तिकरण को लेकर सेमिनार आयोजित.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 21 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग की और से शुक्रवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने नजरिये से कैसे महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है अपने अपने विचार रखे। सेमिनार की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी ने की। इस मौके पर महिलाएं एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता, जिला संयोजक  प्रीति कुंडू, लेखा सहायक रितु ने भाग लिया।
सेमिनार में डॉ. श्रेया मिड्ढा ने महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महिलाओं को लेकर चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में एमएमएसवाई स्कीम के बारे में विस्तार से बताया गया।

Comments