पौधे जीवन का आधार: अतिरिक्त उपायुक्त
BOL PANIPAT , 20 जुलाई। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत वीरवार को बिहौली रोड समालखा में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने विभिन्न फलदार पौधों का पौधा रोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना बहुत ही जरूरी है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि पौधे जीवन का आधार है हमें पौधारोपण करने के लिए किसी भी तरह का संकोच नहीं करना चाहिए। सरकार का प्रयास भी हर घर पौधारोपण है। हरा भरा जिला रहे। इसको लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार व प्रसार ही नहीं किया जा रहा बल्कि पौधारोपण भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में साईक्लिंग के अलावा राहगिरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर एसडीएम वीरेंद्र सिंह, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी आदि ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Comments