नेहरू युवा केंद्र पानीपत के द्वारा 8वा विश्व योग दिवस के तहत योग महोत्सव का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : 21 जून। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र पानीपत के द्वारा 8वा विश्व योग दिवस के तहत योग महोत्सव का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र पानीपत के द्वारा पानीपत के सभी खंडों में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। विशेष रूप से बापौली में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पतंजलि जिला योग प्रशिक्षक वीरा गोयल ने सभी को योग करवाया।
नेहरू युवा केंद्र पानीपत से लेखाकार एवम कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी ने भी सभी युवाओं के साथ योग किया तथा सभी को दैनिक जीवन में योग के फायदे बता प्रतिदिन योग करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस योग महोत्सव में करीब 400 लोगो ने भाग लिया।

Comments