Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में “Plate Painting” प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 17, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को कक्षा 10वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए “Plate Painting” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कला विभाग की अध्यापिका  मुस्कान सोनी  द्वारा किया गया। 

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और रंगों के माध्यम से भावनाओं की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्लेटों पर मनमोहक चित्रकारी कर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रकृति, सामाजिक संदेश और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर बनी पेंटिंग्स सभी का ध्यान आकर्षित कर रही थीं।

कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर आवश्यक सामग्री के साथ ऑडिटोरियम पहुंचीं। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने में संबंधित विषय के अध्यापकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई:  
प्रथम स्थान – रुचि, कक्षा 12वीं  
द्वितीय स्थान – तनीषा, कक्षा 10वीं  
तृतीय स्थान – जेसिका, कक्षा 11वीं  
सांत्वना पुरस्कार – रितु, कक्षा 11वीं; नैना, कक्षा 12वीं; राधिका जैन, कक्षा 12वीं

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्राचार्या अनुभा एवं जूनियर विंग के अध्यक्ष रितु गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। 
प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा, “इस प्रकार की कलात्मक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।”

Comments


Leave a Reply