Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. अश्वनी गुप्ता के द्वारा किया गया l प्रतियोगिता में  बी.सी.ए प्रथम वर्ष के लगभग 80 विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया |प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग  ने कहा  कि रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है।अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है l  विभागाध्यक्ष  डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि  पढ़ाई के साथ- साथ ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और इसके अलावा बौधिकता का भी विकास होता है l संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता ने कहा कि  रंगोली का एक उद्देश्य है; इसका उपयोग “प्रबुद्ध” करने या घर में हिंदू देवताओं का स्वागत करने के लिए किया जाता है। भारत में माताएं हर सुबह यह गतिविधि करती हैं और अपनी बेटियों को रंगोली सिखाती है l

रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अंजलि गुप्ता  , प्रो. सोनल डोगरा व प्रो मनित कौर  ने निभाई l विजेताओं को ट्राफी और सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया l प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रो. विनय भारती,प्रो अंजू और प्रो नीरू का खास योगदान रहा  l

Comments