Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 9 साल के कार्यकाल में विश्व में बढ़ाया देश का सम्मान: महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 15, 2023 Tags: , , ,

-ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा एक लंबे अरसे के बाद हुए मीडिया से रूबरू

BOL PANIPAT ,15 जून। पानीपत ग्रामीण विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल ढांडा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 9 साल के कार्यकाल में अपने देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी की नीतियों का ही परिणाम है कि आज जहां विश्व के ज्यादातर देश महंगाई की मार से परेशान है वहीं भारत में महंगाई की दर बहुत ज्यादा कम है। मोदी जी ने देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढाने का काम किया है। विधायक ने  कहा कि मोदी सरकार ने  अभी से 2047 तक भारत को विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनाने की नीति पर काम करना शुरू कर दिया है और भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनेगा। महिपाल ढांडा बृहस्पतिवार को रेस्ट हाउस में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल, डिप्टी मेयर रविंद्र फूले, पार्षद पवन राणा, कृष्ण आर्य, देवेंद्र संधु व अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में ग्रामीण हलके की कालोनियों के लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे थे। भाजपा सरकार आने पर उन्होंने बाहरी कालोनियों को वैध करवाने का काम किया और कालोनियों की सभी गलियों व सड़कों को पक्का करवाया गया। कालोनियों में सीवर व पानी की लाईन डलवाई गई। जिससे आज कालोनियों के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है। वहीं विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि ग्रामीण हलके के गांव खोतपुरा की सीएचसी में दिल्ली के एम्स जैसी सुविधाओं से युक्त करीब 12.50 करोड रुपए की लागत से बड़े स्तर की लेबोरेटरी बनाई जाएगी। इसके लिये भूमि ट्रांसफर हो चुकी है और 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले उसमें टेस्ट होने शुरू हो जाएगे।

Comments