पुलिस प्रशासन ने मनाया “विश्व स्वास्थ्य दिवस” किया ‘आरोग्यम उत्सव’ का आयोजन
BOL PANIPAT : 7 अप्रैल 2022, पुलिस प्रशासन ने मनाया “विश्व स्वास्थ्य दिवस” किया ‘आरोग्यम उत्सव’ का आयोजन. पुलिस लाइन में आयोजित ‘आरोग्यम उत्सव’ के विभिन्न कार्यक्रमों में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। डीजीपी हरियाणा ने भी वीडियो के माध्यम से पुलिसकर्मियों को दिया सन्देश।

7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 के मौके पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने आज पुलिस लाइन में ‘आरोग्यम उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान योग सत्र आयोजित करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधित कार्यशाला, अधिकारियों द्वारा फिटनेस पर भाषण व दौड़ प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। कार्यक्रम में 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थय का ध्यान रखने का भी महत्व समझाया गया।
डीजीपी हरियाणा ने जिले के पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दिया सन्देश
डीजीपी हरियाणा ने ‘आरोग्यम उत्सव’ के दौरान एक वीडियो सन्देश के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को स्वास्थय का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए उचित खान-पान, नियमित रूप से योग व्यायाम आदि आवश्यक हैं और पुलिस के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों और परिस्थितियों का सामना करने में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय अहम भूमिका निभाता है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के जुनून की सराहना की :
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस दिन-रात सक्रिय रूप से काम करती है। व्यस्त कार्यशैली के कारण कई बार पुलिसकर्मियों को स्वस्थ्य सम्बंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन वे उतने ही साहस के साथ फील्ड में फिर से उतरकर लोगों की सेवा में अपना अहम योगदान सुनिश्चित करते हैं।
कार्यक्रम के जिला में नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के महत्व बारे जागरूक करते हुए बताया की काम के साथ साथ स्वास्थय पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ तन से ही स्वस्थ मन का वास होता है जो सदैव कल्याण हेतु प्रेरित करता है। स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ योग को भी दिनचर्या में अपनाएं। योग के महत्व बारे जानकारी देते हुए बताया कि योग मन व तन को स्वस्थ व संतुष्ट रखने में मदद करता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है, आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है।
उन्होने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को मध्य नजर रखते हुए पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नि: शुल्क जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही समय-समय पर पुलिस लाइन में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करवाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर परामर्श दिलवाया जाता रहा है। वर्तमान में भी जिला पुलिस द्वारा गत एक माह से प्रतिदिन 10 पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच सिविल अस्पताल में करवाई जा रही है।
कार्यक्रम में फार्मासिस्ट राकेश ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ भोजन खाने का महत्व बताते हुए कहा कि गुड फ़ूड’ मतलब गुड मूड’ इसलिए अच्छा भोजन लें और रोज़ाना समय पर कसरत करें।
“आरोग्यम उत्सव” के जिला में नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आज हरियाणा पुलिस द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। पुलिस बल की व्यस्त दैनिक कार्यशैली स्वस्थ्य के प्रति ध्यान को एक संवेदनशील मुद्दा बनाती है और हमारा यह भी मानना है कि अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर के ही पुलिस जनता की अधिक सक्रिय रूप से सेवा की जा सकती है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इसको मनाने की खास वजह यह है कि दुनिया में हर व्यक्ति तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सके और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस दिवस को मनाने का एक और मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है। दुनिया भर के सभी देशों में समान स्वास्थ्य सुविधाओं को फैलाने के लिए लोगों को जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और उन विचारों पर काम करना स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है। डब्लूएचओ (WHO) द्वारा स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता (Awareness) बढ़ाने के प्रति कार्य योजनाएं तय होती है।

Comments