Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


सट्टा खाईवाली करते युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 1290 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जून 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने कृष्णा गार्डन कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को दाव पर लगी 1290 रूपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उझा रोड एकता विहार कॉलानी निवासी शहबाज के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सोमवार को थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान कृष्णा गार्डन के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की कृष्णा गार्डन कॉलोनी में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौक पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ काबू करने के लिए टीम में तैनात सिपाही हरिओम को 10 रूपए का नोट देकर सिविल पाश्चात में बोगस ग्राहक बनाकर युवक के पास भेजा। सिपाही हरिओम की और से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दंबिस देकर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची, पेन व दाव पर लगी 1290 रूपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शहबाज पुत्र हबीब निवासी उझा रोड एकता विहार कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस बेल पर छोड़ा।

Comments