Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का अभियान. कॉलेज के पास चक्कर काट रहे युवकों से की पूछताछ. 3 बाइकों के चालान व एक को किया इंपाउंड.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 सितम्बर 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस महिलाओं, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसके लिए विशेष अभियान चलाए हुए है। स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थानों के आसपास व बाजारों में गश्त कर विशेष रूप से नजर बनाए हुए है।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर किरण अपनी टीम के साथ इसी क्रम में वीरवार को गश्त करते हुए स्कूल, कॉलेज की छुट्टी के समय सेक्टर 18 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के समय का पास पास पहुंची। इस दौरान कॉलेज के पास बाइकों पर कुछ युवक बार बार चक्कर काटते दिखे। टीम ने युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की। युवकों ने वहा अपनी मौजूदगी को लेकर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। युवकों ने माफी मांगी और भविष्य में दौबारा ऐसा नहीं करने की बात कही। इसके बाद उनकों चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इनमें 3 बाइकों के चालान किए और बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ रहे युवक की बाइक को इंपाउंड किया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने कहा कि महिलाओं, बेटियों व छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों व कोचिंग सेंटर के बाहर इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीती अपनाई जा रही है। दौबारा ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments