Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


शराब ठेके पर फायरिंग कर लूट करने वाले और एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 11, 2023 Tags: , , , , ,

वारदात में प्रयोग किया एक देसी पिस्टल बरामद

BOL PANIPAT : 11 मई 2023, पानीपत, जीटी रोड पर अनाज मंडी कट पर स्थित शराब ठेके पर जुलाई 2021 में फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम देने में शामिल दिल्ली के बवाना निवासी आरोपी अभिषेक पुत्र नरेंद्र को सीआईए वन की टीम सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी अभिषेक दिल्ली के बवाना थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अभिषेक ने अपने साथी सोनीपत के गांव फिरोजपुर निवासी आरोपी सागर राणा, साहिल व रोहतक के गांव बखेता निवासी आरोपी संजीव के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मामले में तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी अभिषेक से गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयोग किया देसी पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। आरोपी अभिषेक के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी अभिषेक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न आपराधिक वारदातों के दिल्ली एवं हरियाणा के गुरूग्राम, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, भिवानी व पानीपत जिला में 27 मुकदमे दर्ज है।

यह था मामला

थाना चांदनी बाग में सिवाह निवासी राजकुमार पुत्र सूबे सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उसने पानीपत जीटी रोड पर अनाज मंडी कट पर स्थित शराब का ठेका लिया हुआ है। ठेके पर जीन्द जिला के गांव गतौली निवासी विकाश पुत्र दयानंद, गांव छातर निवासी दिलबाग पुत्र जगता व बागडू खुर्द निवासी अनिल पुत्र महेंद्र सेल्समैन के रूप में काम करते है। 17 जुलाई 2021 की साय करीब 9:30 बजे सेल्समैन अनिल ने फोन कर बताया कि एक सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए 3/4 अज्ञात युवकों ने शराब ठेक पर आते ही फायरिंग की और ठेके से करीब सवा लाख रूपए कैश लूट कर ले गए। उन सभी ने ठेके से बाहर निकलकर अपनी जांन बचाई। सूचना मिलने पर उसने ठेके पर जाकर देखा तो रैक में गोलियों के निशान थे। राजकुमार की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व लूट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुसिल टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments