एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम : रश्मि और शिवांगी ने 9.45 SGPA प्राप्त किया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत के राजनीति विज्ञान विभाग के एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभाग एवं महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। परिणाम की खास उपलब्धि यह रही कि 20 विद्यार्थियों ने 8.00 या उससे अधिक SGPA प्राप्त किया, जबकि 8 विद्यार्थियों ने 9.00 या उससे अधिक SGPA हासिल कर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में रश्मि और शिवांगी ने 9.45 SGPA प्राप्त किया। वहीं दीक्षा, हर्षिता और रोनक ने 9.27 SGPA, रेखा ने 9.18 SGPA तथा अमरजीत और प्रियांशी ने 9.09 SGPA हासिल किया।
इसके अतिरिक्त मनीषा और संगीता ने 8.91, भरत और नेहा ने 8.73, विधि ने 8.64 तथा गीता, मनीष और शिवानी ने 8.55 SGPA प्राप्त किया। अंजली और सचिन ने 8.45, जबकि प्रीति और स्नेहा ने 8.09 SGPA हासिल कर विभाग के शानदार परिणाम में योगदान दिया।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक सफलता उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से दिखाई देती है। राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह परिणाम विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके निरंतर प्रयासों को दर्शाता है। ऐसे परिणाम विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को और बेहतर करने तथा भविष्य में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।”
विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सीखने के प्रति समर्पण का प्रमाण है। हमें खुशी है कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से विभाग की शैक्षणिक पहचान को और मजबूत किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन मिले, जिससे वह अपनी क्षमता को पहचानकर उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ सके।”
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर खुशबू, श्री राहुल कुमार, सुश्री पूजा, श्री रवि किरण एवं श्री कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।इस शानदार परिणाम की खुशी में प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह,राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ किरण मदान व सभी उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विभाग में खुशी और उत्साह का वातावरण रहा। यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सार्थकता को दर्शाता है तथा महाविद्यालय व विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई मजबूती प्रदान करता है।

Comments