Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए लाभकारी -उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है । फसलों का बीमा करवाने के बाद किसान को किसी भी बात का खतरा नहीं रहता । अगर किसी प्राकृतिक आपदा के कारण किसान की फसल खराब होती है तो उसकी भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाती है । किसान को उसकी फसल की बीमा राशि कंपनी द्वारा दी जाती है । उपायुक्त ने कहा कि खरीफ सीजन की फसलें कपास , मक्का, धान, बाजरा, मूंग का फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

बीमा योजना के तहत किसान को कपास के लिए 1819.12, मक्का के लिए 374.85, धान के लिए 749.69, बाजरा के लिए 352.7 एवं मूंग के लिए 329.82 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम राशि देनी पड़ती है। किसी प्राकृतिक आपदा से किसान की फसल खराब हो जाए तो कंपनी द्वारा किसान को कपास के लिए 36382.49, मक्का के लिए 18742.63, धान के लिए 37484.45, बाजरे के लिए 17639.45 व मूंग के लिए 16490.95 रुपये की राशि दी जाती है।

Comments