Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिले में 10, 11 व 25 मार्च को विशेष प्रशिक्षण: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 25, 2026 Tags: , , , , ,

-लिस्टिंग चरण का बड़ा प्रशिक्षण अभियान. जिला सचिवालय में जुटेंगे अधिकारी और कर्मचारी. जनगणना के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन अलर्ट. संबंधित विभागों को प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश.

BOL PANIPAT , 25 फरवरी। जनगणना-2027 के प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना (एच. एल. ओ.) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के नेतृत्व में 10 मार्च, 11 मार्च तथा 25 मार्च 2026 को प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण सत्र प्रात: 10:00 बजे से द्वितीय तल, जिला सचिवालय सचिवालय के सभागार आयोजित होगा।

उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि पहले चरण का प्रशिक्षण 10 व 11 मार्च को तथा दूसरे चरण का प्रशिक्षण 25 मार्च 2026 को संपन्न होगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र्र कुमार दहिया ने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें घर-घर जाकर मकानों की सूचीकरण एवं आवास संबंधी विवरण एकत्रित किया जाएगा।  

    उपायुक्त डॉ.दहिया ने बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला होती है, इसलिए इसमें नियुक्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, नगर निगम, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार, बीडीपीओ, जिला शिक्षा विभाग, जिला सांख्यिकी कार्यालय, एनआईसी तथा अन्य संबद्ध विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रशिक्षण में समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर प्रक्रिया को गंभीरता से समझें।

उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान गणनाकारों एवं पर्यवेक्षकों को हाउस लिस्टिंग की प्रक्रिया, डेटा संकलन, डिजिटल एंट्री तथा फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त डॉ.दहिया ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयास से जन गणना-2027 का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उपायुक्त डॉ .दहिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि व समय पर प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Comments