Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषद के प्रधान के चुनाव की तैयारी पूरी.राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज होगा प्रधान पद का चुनाव : उपायुक्त एवं निर्धारित प्राधिकारी डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 5, 2026 Tags: , , , , , , ,

-निष्पक्ष और शांतिपूर्वक होगा जिला परिषद प्रधान का चुनाव

-सभी सदस्यों को मतदान में भाग लेने के निर्देश

BOL PANIPAT , 5 फरवरी। जिला परिषद के प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा पंचकुला द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रधान, जिला परिषद का चुनाव 6 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला परिषद के सभी सदस्यों की बैठक 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में होगी।
बैठक की शुरुआत सदस्यों के उपस्थिति दर्ज करने से होगी। इसके पश्चात दो-तिहाई बहुमत की उपस्थिति सुनिश्चित होने पर प्रधान पद के चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश पढ़े जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल किए जाएंगे, नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
नामांकन वापसी के बाद ईवीएम मशीन से मतदान कराया जाएगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। पूरा चुनाव कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक संपन्न किए जाने की योजना है।
उपायुक्त ने जिला परिषद के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें।
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास एवं पंचायत विभाग), अतिरिक्त उपायुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।

Comments