Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए फोनेटिकस पर प्रेजेंटेशन गतिविधि का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज के  अंग्रेजी विभाग की ओर से बी ए प्रथम वर्ष के फंग्शनल इंग्लिश के विद्यार्थियों के लिए फोनेटिकस पर प्रेजेंटेशन गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में  विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।विद्यार्थियों ने अपनी प्रेजेंटेशन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने  इस अवसर पर कहा की इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि पैदा करती है क्योंकि भाषाअपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।  अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने अंग्रेजी भाषा की संरचना, उत्पत्ति और विकास के बारे में विस्तार से बताया।  उन्होंने इस संदर्भ में आगे बताया कि फोनेटिक्स किस तरह से अंग्रेजी भाषा को सही तरीके से सीखने में सहायक होती हैं।  फोनेटिकस भाषा के सही उच्चारण में और उसके लेखन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अंत में उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियो का आयोजन विद्यार्थियों के भाषा कौशल का विकास करना है। इस  गतिविधि का संचालन और आयोजन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रो. दीप्ति शर्मा द्वारा किया गया

Comments


Leave a Reply