Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रों के लिए Marketing Fiesta: Capture your creativity प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी पी.जी कॉलेज पानीपत मैं वाणिज्य विभाग के द्वारा बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए Marketing Fiesta: Capture your creativity प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो छात्रों की मार्केटिंग क्षमताओं को परखने और निखारने के लिए आयोजित एक अनोखी वीडियो प्रतियोगिता थी। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक द्वारा किया गया, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने छात्रों को और अधिक प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “मार्केटिंग फिएस्टा जैसे आयोजन न केवल छात्रों को रचनात्मक बनाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी, पेशेवर और व्यावहारिक रूप से सक्षम भी बनाते हैं। यह देखकर खुशी होती है कि हमारे छात्र कितनी गंभीरता और कल्पनाशीलता से अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे प्रयास निःसंदेह उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।” विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने भी छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “यह प्रतियोगिता इस बात का प्रमाण है कि हमारी शिक्षा प्रणाली अब सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। हमारे छात्र अब मार्केटिंग के वास्तविक पहलुओं को समझ रहे हैं और व्यावसायिक दुनिया के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।” प्रतियोगिता का आयोजन क्लास मेंटर अंचल के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम ने किसी न किसी उत्पाद को प्रमोट करने के लिए एक अनूठा और प्रभावशाली वीडियो तैयार किया। इस प्रतियोगिता में अंशु, पूजा, वाशु हिमांशु ने प्रथम, लव कुमार,वंश पंकज विष्णु, ध्रुव,प्रदीप व रिया ने द्वितीय , पार्थ, नितिन कुमार, नवीन, कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments