देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं काम: राजकुमार कालीरमन।
-विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद यात्रा दोपहर बाद पहुंची गांव रमाल।
BOL PANIPAT , 8 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वैन सोमवार को बाद दोपहर बापौली खंड के गांव रमाल पहुंची । इस मौके पर भाजपा नेता राजकुमार काली रमन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उपस्थित जन समूह को संकल्प शपथ दिलवाई और उन्हें संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, महिला, किसान व युवाओं को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा ने मोदी सरकार की गारंटी की गाड़़ी द्वारा वंचित पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी गरीबों को पक्का मकान मिले।
भाजपा नेता राजकुमार कालीरमन ने कहा कि सरकार लोगों के घर द्वार पर पहुंच कर उन्हें योजनाओं का लाभ दे रही है, ताकि गरीब व्यक्तियों का जीवन स्तर सुधर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। इस मौके पर उन्होंने उज्ज्वला योजना की विभिन्न लाभार्थियों को गैस के निशुल्क कनेक्शन भी वितरित किए और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर नगराधीश राजेश सोनी बीडीपीओ शक्ति सिंह इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments