Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए: एसडीएम मनदीप कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 8, 2026 Tags: , , , , ,

-24 शिकायतकर्ताओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायते दर्ज कराई

BOL PANIPAT , 8 जनवरी। हरियाणा सरकार की पहल जनता समाधान शिविर के तहत गुरुवार को जिला सचिवालय में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस मौके पर 24 शिकायतकर्ताओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। जनता समाधान शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही मंच पर अपनी शिकायत रखने का अवसर मिलता है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिविर में पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील है कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें, उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीडीपीओ राजेश शर्मा, कंप्लेंट अधिकारी महेश त्यागी, संजीव शर्मा, जोगिंदर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments