जनसंवाद के दौरान 5 गांवों के सरपंचों द्वारा मांग पत्र प्रस्तुत किए गए और 20 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखी
BOL PANIPAT , 14 जून। जिले के गांव ब्राहम्ण माजरा में बुधवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रंखला में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रहाम्ण माजरा की सरपंच के अलावा कारद, भाऊपुर, जौंधनकला और जौंधनखुर्द के सरपंचों ने अपने-अपने गांव की समस्याएं एवं मांगपत्र उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया के समक्ष प्रस्तुत किए। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सभी सरपंचों को आश्वासन दिया कि उनकी हर मांग और समस्या का यथासम्भव समाधान किया जाएगा।
जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जन संवाद किया और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने खुला दरबार लगा कर गांव के लोगों की समस्याएं जानी और मौेके पर ही सबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के आदेश दिए।
इस दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन संवाद में आने वाली शिकायतों पर कारवाई करते हुए इनका निर्धारित समय में निवारण होना चाहिए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण माजरा गांव को गोद लेने की घोषणा भी की। इस अवसर पर ब्राहमण माजरा गांव की तरफ़ से सरपंच पति रामेहर व अन्य गणमान्य लोगों ने डीसी को पगडी पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। इस अवसर पर गीता विश्वविद्यालय द्वारा पाँच वाटर कूलर भी दिए गए और ब्राहम्ण माजरा स्कूल के लिए वाईफाई की सुविधा भी गीता विश्वविद्यालय की तरफ से की गई। इस अवसर पर अतरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी, गीता विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर डॉ. विकास सिंह, ब्राह्मण माजरा गांव की सरपंच मंजू रानी व हजारों की संख्या में ग्रामीणों सहित सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Comments