Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं का समाधान होगा जरूर:  डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 19, 2024 Tags: , , , , ,

-राज्य सरकार की नई पहल समाधान शिविर का रंग पूरे जिले में दिखाई पड़ता।
-समाधान शिविर में समस्याओं  को लेकर पहुंच रहे लोगों में दिखाई देता विशेष हौंसला।
-एक ही छत के नीचे लग रहे समाधान शिविर में समस्याओं के निदान को लेेकर रोजाना पहुंच रहे जिले भर के लोग।

BOL PANIPAT , 19 जून। नागरिकों की समस्याओं का समाधान धरातल पर हो रहा है। राज्य सरकार की नई पहल समाधान शिविर इस कड़ी का बड़ा हिस्सा बनता जा रहा है। प्रशासन इस कार्य में अहम कड़ी साबित हो रहा है। जरूरतमंद एक ही छत के नीचे लगाए जा रहे समाधान शिविर का लाभ लेकर अपने जीवन में परिवर्तन कर रहे है। जो समस्याएं उन्हें रात दिन अनिश्चिता में रखती थी आज उनका निदान निश्चित समय अवधि में हो रहा है। समस्या लेकर पहुंच रहे लोगों की समस्याओं का निदान तो होता ही है साथ ही साथ उन्हें हौंसला और संतोष भी मिलता है। समस्याओं के निदान को लेकर पहुंच रहे लोगों में विशेष हौंसला दिखाई पड़ता है इसका श्रेय शिकायत कर्ता सरकार व उपायुक्त को देते है। लोगों का मानना है कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर संज्ञान लेकर उनको दूर करने का आश्वासन नहीं देता बल्कि उन पर कार्यवाही का अमली जामा पहनाता है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में आयोजित किये जा रहे इन समाधान शिविर में जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में बुधवार को 208 समस्याएं विभिन्न शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त हुई जिनमें बहुत सी समस्याओं का मौके पर निदान किया गया। उपायुक्त ने बताया कि वे समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। शिकायतकर्ता उनसे एक कॉल की दूरी पर है। उन्होंने जिले के लोगों की सुविधा के लिए अपना निजी मोबाइल नम्बर भी साझा किया हुआ है। इस पर भी मिलने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करते है। उपायुक्त ने बताया कि लोगों का विश्वास ही उनकी ताकत है। वे इसे कभी भी नहीं तोड़ेंगे।
शिविर में पहुंचे राज नगर के दिनेश शर्मा ने उपायुक्त के समक्ष गलियों में लगाई गई स्ट्रीट लाइट की दुर्दशा का बख्यान किया। उन्होंने बताया कि निगम के उच्च अधिकारियों को इस समस्या के सदंर्भ में कई बार अवगत कराया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब उनका विश्वास उपायुक्त के आश्वासन पर टिका है। एक अन्य समस्या लेकर पहुंचे किशनपुरा के राकेश कुमार ने प्रबंधक द्वारा उनका मेहनत नामा समय पर न दिये जाने की शिकायत की जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया। एक अन्य समस्या को लेकर पहुंचे जय भगवान ने काबड़ी नगर के नालियों व गलियों की दुर्दशा से प्रशासन को अवगत कराया जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए ठोस कार्यावाही करने का आश्वासन दिया। बाबरपुर के महेन्द्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र में इनकम ठीक कराने की मांग रखी।
समाधान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, एसडीएम मनदीप सिंह, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, डीआरओ विजय राज सुलतानिया के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व बड़ी संख्या में शिकायत कर्ता मौजूद रहे।

सक्सैस स्टोरी 1.

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया जा रहा है। लोग पूरे विश्वास के साथ शिविरों में पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे है। इस कड़ी में प्रीति कुमारी पुत्री श्री श्यामलाल ने परिवार पहचान पत्र में अपनी आय ठीक करवाने के लिए प्रशासन को अवगत कराया व अपील की कि किस तरह से उन्हें परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा जोडऩे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने तुंरत प्रभाव से मौके पर ही शिकायत का समाधान किया। आवेदक प्रीति ने बताया कि मेरे पिता का मजदूरी का व्यवसाय होने के बावजूद भी परिवार पहचान पत्र में सालाना आय बहुत ज्यादा दर्शाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सालाना आमदनी परिवार के आय के अनुसार की जाए। हमारी सालाना आमदनी 75 हजार रूपए है और मजूदरी का कार्य भी नियमित नही है। इस शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की गई व परिवार पहचान पत्र में इनकम को दुरस्त किया गया। प्रीति ने बताया कि वे अब परिवार पहचान पत्र में आय ठीक होने से सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। प्रीति ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविरों के लिए सरकार का आभार प्रकट किया।

सक्सैस स्टोरी 2.

समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर आए हुए विजय साहनी निवासी रानी मौहल्ला ने बताया कि उनकी लाल डोरा की जमीन पर नगर निगम द्वारा डेवलॉपमेंट चार्ज लगा दिया गया था जिसकी कुल राशि 41483 रूपये थी, जिसको लेकर उन्होंने समाधान शिविर में अपनी शिकायत रखी और शिकायत का समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि मेरी शिकायत के समाधान के साथ-साथ मुझे समाधान शिविर में आने पर अपनी बुढ़ापा पैंशन को लेकर भी प्रक्रिया का पता चला जिसके लिए मैने अपना आवेदन कर दिया है। विजय साहनी ने अपनी शिकायत का निवारण होने पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे समाधान शिविरों के लिए सरकार का धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि इन समाधान शिविरों से आमजन को काफी लाभ मिलेगा और लोगों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Comments