Thursday, September 10, 2026
Newspaper and Magzine


नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा डिजिटल अभिनंदन के कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 22 फरवरी। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा राजकीय महाविद्यालय ईसराना में डिजिटल अभिनंदन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी मात्रा में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप डॅा तेजपाल, सुशील चौहान जनरल इंचार्ज, डॅा मुकेश चंद्रा प्रोफेसर इसराना कॉलेज, डॅा दिनेश बिंदु पीएससी नौल्था, आरएन शर्मा पीएनबी रिप्रजेंटेशन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी स्नेहलता व लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक कनिका त्रिपाठी ने किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं को पॉजिटिव लाईफस्टाईल से लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने हेतु जागरूक किया गया जिससे आज का युवा अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम की समाप्ति पर नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा मुख्य अतिथियों को टाईमपीस देकर सम्मानित किया गया व सभी लोगों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य युवाओं में पांजिटिव लाईफस्टाईल के प्रति जागरूकता बढाना था, साथ ही युवाओं को बैंकों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाना था।

Comments