Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है : पवन जिंदल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2025 Tags: , , , ,

पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना बहुत जरूरी

BOL PANIPAT : 29 जुलाई। पौधों के बगैर जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती। हमें हर वर्ष छायादार व फलदार पौधे लगाकर पानीपत नगर निगम और विभिन्न संस्थाओं द्वारा चलाए गए इस पौधारोपण अभियान को और आगे बढ़ाना होगा। यही नहीं पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी करना बहुत जरूरी है तभी सही मायने में यह अभियान सफल होगा। यह बात क्षेत्रीय संघ संचालक उत्तर क्षेत्र पवन जिंदल ने  वृक्षा रोपण महाअभियान के तहत स्थानीय सैक्टर 18 में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में पौधों की सुरक्षा और संरक्षण बहुत जरूरी है। हमें पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है और हमें यह समझना होगा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन की गम्भीर और जटील समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हम सबको पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना होगा और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। पौधारोपण हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस अभियान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और कार्यक्रम संयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट और  शहर की सामाजिक संस्थाओं की खुले मन से प्रशंसा की।

पवन जिंदल ने कहा कि हमें विकसित भारत की इस कड़ी में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है और देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती की तरफ लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसमें सभी को सहयोग करने का आह्ïवान किया। उन्होंने कहा कि हर देशवासी का पर्म कर्तव्य है कि वह विकसित भारत संकल्प अभियान में अपना सहयोग प्रदान करे। उन्होंने पौधारोपण अभियान में आम नागरिक से भी आह्ïवान किया कि वे यातायात नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भारत मानवता का संदेश देने वाला देश है। भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के लिए सभी नागरिकों को मिलजुलकर कार्य करना होगा। सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने की जरूरत है।
पूर्व सांसद संजय भाटिय ने निगम व प्रशासन द्वारा प्रारम्भ किए गए इस ग्रीन पानीपत अभियान की प्रशंसा की व कहा कि इस कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, विद्यार्थियों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और सामजिक संस्थाओं ने एक मंच पर आकर इस मिशन को कामयाब करने के लिए जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना का बुरा समय मुझे अब भी याद है हमें उस समय ऑक्सीजन की कमी का जो एहसास हुआ उसकी पुनवर्ती नही करनी है और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पौधारोपण करके एक अच्छा संदेश देना है।
् मेयर कोमल सैनी ने इस कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम बताते हुए कहा कि पौधारोपण का संदेश अन्य जिलों में भी जाएगा व पानीपत की तरह दूसरे जिले भी पौधारोपण से प्रदूषण मुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे रक्षक भी हैं। हमें इनकी परवरिश करने के साथ-साथ हर वर्ष इनमें बढौतरी भी करनी चाहिए व पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व सामाजिक संस्थाओं का धन्यवाद किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने निगम और प्रशासन के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रीन पानीपत का यह सपना जरूर साकार होगा क्योंकि इस कार्य में प्रशासन और निगम के अलावा सामाजिक संस्थाए, उद्योगपतियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने शहर के नागरिकों से आह्ïवान किया कि वे बारिश के इस मौसम में व्यक्तिगत रूप से एक-एक पौधा लगाएं।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरपाल ढांडा ने प्रशासन के इस अभियान की सराहना की और कहा कि पेड़-पौधे शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हर व्यक्ति को पौधारोपण करने का आह्ïवान किया व उसकी देखभाल भी करने की जिम्मेदारी की बात कही।
कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आमजन को आहृवान किया कि पौधे हमें भविष्य के साथ जोड़ते हैं। जितनी बड़ी मात्रा में हम पौधारोपण करेंगे आने वाली पीढिय़ों के लिए बड़ी सम्पदा हम देंगे। हमें पौधारोपण के साथ-साथ उसकी परवरिश करने की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार के वन विभाग के माध्यम से अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।  विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए जाते हैं। प्रशासन द्वारा चार लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इस पर बड़ी तेजी से कार्य हो रहा है। स्कूलों में ग्राम पंचायतों द्वारा व रिक्त स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने इस मौके पर पवन जिंदल को उपहार स्वरूप पौधा भेंट कर उनका अभिनन्दन और स्वागत किया।
कार्यक्रम में निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने निगम की ओर से सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम धीरे-धीरे सफलता के पायदान पार कर रहा है। निगम द्वारा एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसकी शुरूआत मंगलवार को 5 हजार पौधों से की गई है। पिछले एक महीने से अनेकों स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। निगम के पार्षद भी इस अभियान के साथ जुडकऱ अपने-अपने वार्डाे में पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पौधारोपण का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से आम व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। कार्यक्रम संयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट  ने कहा कि पौधारोपण का यह अभियान सबका सांझा प्रयास है जिसमें पानीपत की सभी संस्थाएं अपनी  भागीदारी निभा रही है। सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएंगे और पौधारोपण के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, समाजसेवी हरिओम तायल, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, राष्टïरीय स्वयं सेवक गऊ सेवा प्रांत संयोजक महेन्द्र कंसल, विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज,कृष्ण किवाना, सुमित मित्तल,हेमा रमन,नितिन अरोड़ा,सुनील कौशिक,मुकेश बोस,रविंदर सैनी,विवेक कत्याल,निरंजन सिंगला ,राहुल सिंगला,राजीव जैन, इरफान,धनंजय सिंगला सहित भिन्न भिन्न संस्थायों और संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments