Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कामरेड बलिंद्र सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 17, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 17 अक्तूबर आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी टीकाराम सखुन हाल में सीपीआई के पूर्व जिला सचिव कामरेड बलिंद्र सिंह को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये गये।
कामरेड बलिंद्र सिंह आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व नेता एवं आल इंडिया यूथ फैडरेशन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने पानीपत को जिला बनाने के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी और पुलिस लाठीचार्ज का शिकार हुए। कामरेड बलिंद्र सिंह ने छात्र नेता के रुप में दयाल सिंह कालेज करनाल में अध्यक्ष पद पर चुनाव लडा और भारी मतों से विजयी रहे, उन्होंने एस डी कालेज पानीपत में भी छात्रों की समस्याओं को लेकर जुझारू आंदोलन का नेतृत्व किया।
कामरेड बलिंद्र सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं पानीपत जिला सचिव भी रहे। कामरेड बलिंद्र सिंह को लाल सलाम, कामरेड बलिंद्र सिंह अमर रहे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद के नारों के बीच सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी, पूर्व जिला सचिव सेवा सिंह मलिक, भूपेन्द्र कश्यप, ओम सिंह यादव , इन्द्र सिंह दूहन, कैलाश यादव, राम फल सेन, विजय माली,राम मेहर फफडाना, देश राज चावला, अरविंद कुमार, सालिक राम,राजा राम,नवल किशोर यादव आदि ने कामरेड बलिंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments