Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर हेतु आधारभूत सुविधाएं प्रदान की

By LALIT SHARMA , in Business SOCIAL , at February 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल काम्प्लेक्स (पीआरपीसी) के द्वारा पानीपत एवं विशेषकर इसके आस पास के गाँवों के समग्र विकास के लिए निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत हमेशा से ही विभिन्न प्रकार के विकास कार्य किए जा रहें हैं।

इसी के तहत पीआरपीसी द्वारा अभी हाल ही में, ग्राम थिराना की 1 एकड़ भूमि में बने दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर, पानीपत की बाउंड्री वॉल, मेन गेट एवं पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग का निर्माण किया गया है।  इन सभी निर्माण कार्यों का उद्घाटन आज दिनांक 12 फरवरी, 2022 को श्री गोपाल चन्द्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने राज योगिनी दीदी सरला व श्री भारत भूषण, अध्यक्ष दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर, पानीपत की गरिमामयी उपस्थिति में किया । इस अवसर पर श्री वी एस रावत, उप महाप्रबंधक (प्र.एवं क.), श्री विवेक शर्मा, प्रबन्धक (सीएसआर), श्री राधाकांत शर्मा, प्रबन्धक (सीसी) तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोंधन में श्री सिकदर ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीआरपीसी इस तरह की आधारभूत सुविधायों को उपलब्ध कराकर बहुत गर्व महसूस करती है क्योंकि इस महान देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छी आधारभूत सुविधाएं एवं संरचनाएँ परम आवश्यक हैं। अत: इस तरह की सुविधाओं का विकास कर इंडियन ऑयल को बेहद खुशी एवं गर्व होता है। उन्होंने कहा कि टीम पीआरपीसी हमेशा की तरह आस-पास के गाँवों के विकास हेतु सहयोग करने के लिए तत्पर रहती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पीआरपीसी आगे भी इंडियनऑयल के दर्शन “पहले इंडियन, फ़िर ऑयल” की गौरवमयी पहचान को आगे बढ़ाते हुए पानीपत  जिले के पूर्ण विकास हेतु सर्वथा आगे बढ़कर यथासंभव मदद करता रहेगा। अपने संबोंधन के अंत में श्री सिकदर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि कोविड -19 महामारी के मामले कम जरूर हों रहें हैं लेकिन हमें इससे बचने हेतु अभी भी सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूरी तरह से पालना करनी हैं और टीकाकरण भी अवश्य करवाना हैं ताकि हम इसको तेजी से फैलने से रोक सकें ।

यहाँ यह उल्लेख करना ज़रूरी है की दादी जानकी पॉजिटिव हेल्थ केयर सेंटर वर्तमान में आसपास के लगभग 15 गावों के लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। विशेषकर आसन कलां, आसन खुर्द, थिराना, बालजाटान, खंडरा, शेरा, भालसी, लोहारी, मडलौडा, ओसर, नोहरा, बोहली और कई अन्य गांवों से प्रतिदिन लगभग 75 -100 रोगी इस सेंटर से स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं।

Comments