एक तरफा समाचार प्रकाशित करने से आमजन को न्याय दिलवाने में बाधा पहुंचती है : एस.पी. शशांक कुमार सावन
BOL PANIPAT : 20 फरवरी 2022, धोखाधड़ी के मामले में आरोपी राजकुमार आहुजा पुलिस के खिलाफ विभिन्न प्रकार की बात बनाकर काफी समय से मिडियां में खबरे प्रकाशित करवाकर लोगो को भ्रमित कर रहा है। इस संदर्भ में पानीपत पुलिस आज मामले की पूरी सच्चाई से अवगत करवा रही है।
शिकायतकर्ता राजीव ने एक परिवाद आरोपी राजकुमार आहुजा व उसके लड़को सागर व अर्जुन, उसकी पत्नी सुमन व पिता हीरा लाल के खिलाफ ऐग्रीमैन्ट करके 25 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करके रुपये हड़पने बारे दी थी। जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा पानीपत द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोप सही पाये जाने पर आरोपियान के खिलाफ मुकदमा नम्बर 740 दिनांक 06.11.2021 धारा 406,420,120B IPC थाना चान्दनी बाग पानीपत दर्ज करके तफतीश आर्थिक अपराध शाखा पानीपत द्वारा अमल में लाई गई।
मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार आहुजा को दिनांक 09.11.2021 को गिरफ्तार करके उसके घर से 25 लाख रुपये बरामद किये गये व दिनांक 10.11.2021 को सामान्य हस्पताल पानीपत में मैडिकल करवाकर माननीय अदालत श्री प्रदीप चौधरी ACJM पानीपत में पेश करके बन्द जुडिशियल जेल करवाया गया था। जो आरोपी से की गई 25 लाख रुपये की बरामदगी को श्री प्रदीप चौधरी ACJM पानीपत ने भी सही माना मगर कहा कि यह बरामदगी पुलिस ने पहले मुझसे रिमांड प्राप्त करके की जानी थी व बरामद रुपयो की सुपरदारी नही की थी।
शिकायतकर्ता दवारा सुपरदारी के लिये माननीय अदालत श्री अमित गर्ग ASJ पानीपत की अदालत में अपील की थी। माननीय अदालत ने बरामदगी को पूर्ण रुप से सही मानते हुए बरामदा रुपये शिकायतकर्ता को देने बारे आदेश किये।
आरोपी राजकुमार आहुजा ने माननीय अदालत मे पक्ष रखा की केस दीवानी नीयत (CIVIL NATURE) का है परन्तु माननीय श्री अमित गर्ग ASJ पानीपत ने केस को दीवानी नीयत का नहीं मानते हुए साफ शब्दो में कहा कि बार-2 लोगो से माल के नाम पर पैसे ठगी करके एक सोची समझी रणनीति के तहत एक अपराध को अंजाम दिया है एवं पानीपत पुलिस विवेचना करने के योग्य है।
आरोपी राजकुमार आहुजा व उसके परिवार के खिलाफ इस प्रकार से धोखाधड़ी करने का एक मुकदमा नम्बर 57/2021 धारा 420,120B IPC थाना कैनाल कालौनी बठिंडा पंजाब में दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी राजकुमार व उसके दोनो लड़के गिरफ्तार हुए थे तथा आरोपी राजकुमार ने इस मुकदमा में भी 25 लाख रुपये बरामद करवाये थे। आरोपी राजकुमार व उसके दोनो लड़के अर्जुन व सागर आहुजा तीन बैंको से लोन की किस्तें न भरने के कारण NPA हो चुके है तथा बैंक ने अपने रुपयों की रिकवरी के लिए इनके खिलाफ TRIBUNAL में केस डाला हुआ है। आरोपी राजकुमार आहुजा के खिलाफ चैक बाउस का केस पानीपत अदालत में चला हुआ है।
आरोपी राजकुमार आहुजा के खिलाफ इसी प्रकार धोखाधड़ी करने बारे एक और अन्य दरखास्त की जांच अभी भी आर्थिक अपराध शाखा पानीपत में चल रही है। उक्त मामलों में शामिल जांच से बचने के लिए आरोपी राजकुमार पुलिस के खिलाफ विभिन्न प्रकार की मनगढ़ंत बाते बनाकर अखबार में प्रकाशित करवाता है। आरोपी साथ ही कहता है की पुलिस काफी समय से पीछा कर रही है। पुलिस की प्रताड़ना से उसकी फैक्टरी की लेबर भी भाग गई है।अब तक के अनुसंधान में इकठ्ठा किये दस्तावेजों से प्रतीत होता है कि आरोपी के फैक्ट्री में कई साल से कोई भी उत्पादन नहीं हुआ है।
शिकायत की चल रही प्रारंभिक जाँच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था। जिसमें पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। इस शिकायत की जाँच से बचने के लिए आरोपी ने Anticipatory Bail की अर्जी लगाई थी जिसको माननीय अदालत ने FIR दर्ज ना होने के एवज में खारिज कर दिया। इस जाँच से बचने के लिए जब माननीय अदालत से राहत नहीं मिली तो आरोपी द्वारा मीडिया के माध्यम से पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
आरोपी राजकुमार आहुजा व उसके परिवार ने धोखाधड़ी करके लोगों से पैसे ऐंठते हैं और आरोपी राजकुमार ने देश के अलग-2 राज्यो से व्यपारियों से माल देने के नाम पर ठगता है। ऐसे कथित व्यापारियो से सिर्फ पानीपत का ही नही बल्कि हरियाणा प्रदेश का नाम खराब होता है। आरोपी ने बैंक का लोन वापिस ना करके देश के आर्थिक व्यवस्था का भी नुकसान किया है तथा इनके खिलाफ आगे कोई कार्यवाही ना हो व पुलिस पर दबाव बनाने के लिए मिडिया में झूठे बयान दे रहा है। पुलिस ने कानुन के अनुसार राजकुमार आहुजा व उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है।
आमजन से अपील की जा रही है अगर आरोपी की जालसाजी में अगर और भी कोई ठगा गया है तो वो निर्भिक होकर आये और पुलिस को शिकायतें दें।
CIA-2 पानीपत के खिलाफ थाना शहर पानीपत में अभियोग दर्ज है।मामले की निष्पक्ष जाँच चल रही है. अगर कोई भी पानीपत पुलिस द्वारा किए अनुसंधान से असंतुष्ट होता है तो उच्च अधिकारियों के पास पेश होकर अपना अनुसंधान दूसरे ज़िले में करवा सकता है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा की दैनिक अखबार ने एक तरफा बिना सच्चाई जाने व बिना पुलिस का पक्ष लिए राजकुमार आहुजा की खबरें अपने अखबार में कई बार प्रकाशित की है। पानीपत पुलिस कानुन के दायरे में रहते हुये नागरिकों को न्याय दिलवाने के लिये प्रतिबध है। पानीपत पुलिस को हमेशा से मीडिया से सहयोग मिला है और एक आईना बनकर हमें निरंतर सुधार करने को प्रेरित किया है पर बिना हमारा पक्ष जानें एक तरफा समाचार प्रकाशित करने से आमजन को न्याय दिलवाने में बाधा पहुंचती है। इसलिये सच्चाई से अवगत करवाने के लिये आज यह प्रेस नोट के माध्यम से अपना पक्ष रखा जा रहा है।

Comments