Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


पल्स पोलियो अभियान 27 से, तीनों दिन फील्ड में रहेंगे उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at February 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 फरवरी। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए उपायुक्त सुशील सारवान ने आगामी 27 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी बूथों पर सैनिटाईजर व मास्क की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि जिलें में 5 वर्ष तक की आयु के जिन बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई जानी है उनका आकडा अभी तक 2 लाख 19 हजार 254 है। इसके अतिरिक्त अभियान चलने तक जन्म लेने वाले बच्चों को भी यह दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 730 बूथ लगाए जाने की योजना बनाई गई है। दूसरे और तीसरे दिन टीमें घर-घर जाकर बच्चों को ये दवा पिलाएंगी। ईट, भटठ आदि दुर्गम स्थानों पर यह अभियान चलाने के लिए 74 टीमें बनाई गई है।

आंगनबाड़ी रविवार के दिन भी खुली रखने के निर्देश

उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहा कि हमें पोलियोरोधी अभियान को सफल बनाना है। 5 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा पोलियोरोधी वैक्सीन लेने से छूटना नही चाहिए। उन्होंने अभियान के दौरान रविवार के दिन भी आंगनबाडी केन्द्र खोले रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेसक आंगनबाड़ी वर्कर प्रदर्शन कर रहें हैं फिर भी मैं अपील करता हूं की वे इस अभियान में सहयोग करें।

स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें

उपायुक्त ने कहा कि वे हर 15 दिन में पीएचसी एवं सीएचसी विजिट करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य स्थानों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वास्थ्य केन्द्रों के दौरे के दौरान स्वयं भी सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करेंगे।

सभी स्वास्थ्य केन्द्रों  पर फलदार पौधे लगाए जाएंगे:

उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में पौधारोपण करवाया जाएगा। इसमें विशेष रूप से फलदार पौधों को चिन्हित कर योजना बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारियेां को निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र काद्यान, डिप्टी सीएमओ शशि गर्ग, अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments