Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


राजस्थानी परिवार सेवा समिति ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at August 31, 2025

BOL PANIPAT । राजस्थानी परिवार सेवा समिति द्वारा रविवार को ग्रीन पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी का पौधा लगाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अशोक गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेजड़ी का पेड़ राजस्थान की शान है और यह पर्यावरण संरक्षण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हर व्यक्ति को पौधारोपण करके आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संकल्प लेना चाहिए।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। उन्होंने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को रोकने में सहयोग दें। इस अवसर पर डॉक्टर जीसी गुप्ता, पीडी चौधरी, राजेंद्र खुराना, अमृत वर्मा, सुशील गोयल, लक्ष्मण सैनी, सरदारमल मान, मुकेश शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे

Comments