मुख्यमंत्री मनोहरलाल की ओर से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने किया परियोजनाओं का लोकापर्ण
BOL PANIPAT , 4 सितंबर। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से 47 करोड़ 77 लाख की लागत से तैयार बिजली की 9 परियोजनाओं व समालखा में बनाई गई एक छोटी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन कर इनकी सौगात आमजन को दी है। इन परियोजनाओं से जिले की जनता को बिजली व कृषि संबंधी फायदे होंगे।
जिन परियोजाओं का मुख्यमंत्री ने रविवार को उद्घाटन किया है। इन परियोजनाओं में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत 33 केवी क्षमता के 9 सब स्टेशन बनाये गये हैं जिन पर 47 करेाड़ की अनुमानित लागत आई है। इसके अलावा 12 करोड़ की लागत से 33 केवी जीआईएस सब स्टेशन(गैस संचालित )अनाज मंडी पानीपत और 4 करोड़ 94 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन गोहाना रोड, पानीपत शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त 4 करोड़ 25 लाख की लागत से 33 केवी सब स्टेशन गांव बुआना लाखू व 3 करोड़ 74 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन गांव अटावला, 4 करोड़ 43 रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन अलुपूर नैन, 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन न्यू बोहली, 4 करोड़ 7 लाख की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन बरसत रोड का उद्घाटन किया गया है।
इसी कड़ी में 4 करोड़ 46 रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन पसीना कलां, 4 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से तैयार सब स्टेशन गढ़ी भल्लौर का भी उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। इन बिजली सब सटेशनों के संचालन के बाद बिजली की समस्या लगभग समाप्त हो जायेगी।
इन उद्घाटनों में समालखा में 5 लाख 50 हजार की राशि से निर्मित छोटी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का उदघाटन भी मुख्यमंत्री ने किया है जिससे किसान भाईयों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवाने के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। जिला में ही उन्हें यह सुविधा प्रदान की गई है।

Comments