Tuesday, August 11, 2026
Newspaper and Magzine


सैनिकों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 11, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आज छात्राओं ने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए अपने हाथों से सुंदर और कलात्मक राखियों का निर्माण किया। आज की प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें यह एहसास दिलाना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। दैनिक जागरण की ओर से सैनिकों के सम्मान में राखी  इस अभियान के अन्तर्गत आज की प्रतियोगिता विद्यालय के कला विभाग के  सौजन्य से आयोजित की गई।
छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियों को मोतियों, चमकीले धागों, ग्लिटर, फूलों आदि से सजाकर अपनी कला और सृजनशीलता का परिचय दिया। छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों को सीमा पर तैनात देश के सैनिक भाइयों के लिए भेजा गया।   
रक्षाबंधन का त्योहार भाई- बहन के  प्यार और पवित्र बंधन का त्योहार है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सुदृढ़ करना, देश के सैनिकों के प्रति सम्मान व उनका धन्यवाद करना था एवं इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति और रचनात्मकता का संचार करना था।
छात्राओं ने सैनिक भाइयों को भेजे संदेश में कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। हम सब देशवासी सैनिक भाइयों की बहादुरी की वजह से अपने को सुरक्षित महसूस कर पाते हैं ।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति से भी जोड़ते हैं।

Comments


Leave a Reply