डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में भिन्न-भिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से माँ को बताया सर्वोपरि
BOL PANIPAT : कला की दुनिया में ऐसा कुछ नहीं है जैसा माँ की लोरियों में है इसलिए जहाँ भगवान स्वयं न पहुँच पाए वहाँ उन्होंने माँ को भेजा। डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 13 मई 2023 का दिन माताओं के लिए समर्पित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी उपलक्ष्य में माताओं को सम्मान देने हेतु चौथी कक्षा की माताओं को आमंत्रित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन किया और सभी माताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्रों ने माताओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित करते हुए रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ऐसी होती है माँ और अंबर से तोड़ा आदि गानों की धुनों पर थिरकते छात्रों को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। तत्पश्चात माताओं के मनोरंजन के लिए हास्यप्रद खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने गाना गाओ इनाम पाओ, सैपरेट चना दाल फ्रॉम राजमा बीन्स, अरेंज थर्माकोल गिलास इन हैप्पी मदर्स डे, रैंप वॉक, डांसिंग कंपीटीशन आदि खेलों का आनंद उठाया। माताओं को मिस अर्ली बर्ड, मिस फोटोजेनिक, मिस डांसिंग क्विन और मिस सिंगिंग दिवा आदि ईनामों से पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी माताओं को मातृ दिवस की बधाई दी और कहा कि माँ दुनिया के हर इंसान के लिए सबसे खास और सबसे प्यारा रिश्ता है। माँं के द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार ही भविष्य में हमारा चरित्र निर्माण करने के साथ-साथ आगे बढ़ने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि मदर्स डे परिवार की माँ के साथ-साथ मातृत्व बंधन और समाज में माताओं के प्रभाव का सम्मान करने वाला उत्सव है। हमें माँ द्वारा कही गई बात का सदा सम्मान करना चाहिए और उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। माताओं ने मातृ दिवस के उपलक्ष्य में उन्हें सम्मान देने हेतु स्कूल का धन्यवाद किया। सभी सुपरवाइज़री हैड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा , मंजू गुप्ता एवं सभी अध्यापकगण कार्यक्रम के दौरान मौज़ूद रहे।

Comments