Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत समालखा उपमंडल के गांव राक्सेडा में रामधन सैनी ने सरपंच पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया।

By LALIT SHARMA , in Elections Politics , at October 19, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : सरपंच पद के उम्मीदवार मेहनती ईमानदार समाजसेवी रामधन सैनी ने गांव की 36 बिरादरी के आह्वान पर सरपंच पद हेतु अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक्त गांव की छत्तीस बिरादरी का समर्थन उनके साथ था। गांव की अपार भीड़ उनके नामांकन के वक्त उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा
हमें अपने गांव के विकास के लिए एकजुटता से काम करना है। ताकि हमारे गांव में विकास कार्य हो सकें।वहीं उन्होंने आपसी भाईचारे को लेकर सभी से हाथ जोड़ प्रार्थना कि हम अपने वैर भाव भुलाकर एक दूसरे को आगे लेकर बढ़ना होगा। बुजुर्ग नौजवानों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं हमेशा आप के सहारे के रूप में काम करूंगा। किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी हमारा एक ही उद्देश्य है गांव का चौमुखी विकास हो। उन्होंने कहा 36 बिरादरी ने आज जो अपना आशीर्वाद मुझे दिया है मैं सदा उसके प्रति ऋणी रहूंगा और मेरा हमेशा आपके प्रति सेवा भाव सदा बना रहेगा। गांव के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गांव की मुख्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गांव वासियों ने रामधन सैनी को विजय श्री का आशीर्वाद दिया।

Comments