Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


आप के पानीपत ग्रामीण व शहरी हलकों के नवनियुक्त सर्कल इंचार्जो व वार्ड अध्यक्षों का किया गया सम्मान

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 6, 2023 Tags: , , , , ,

-जिला अध्यक्ष राकेश चुघ व अन्य पदाधिकारियों ने किया सर्कल इंचार्जो व वार्ड अध्यक्षों का स्वागत
-पानीपत जिला के हर परिवार तक पहुंचेगे आप कार्यकर्ता, पार्टी की नीतियों
से करवायेगे अवगत: राकेश चुघ

BOL PANIPAT ,6 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पानीपत ग्रामीण व शहरी हलकों के सर्कल इंचार्जो व  वार्ड अध्यक्षों के सम्मान में बुधवार शाम को सनौली रोड स्थित आप कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ, प्रदेश संयुक्त सचिव सुखबीर मलिक व अन्य पदाधिकारियों ने दोनो हलकों के नवनियुक्त सभी सर्कल इंचार्जो व वार्ड अध्यक्षों का फूलमालाओं से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने बताया कि हाल ही में पार्टी हाईकमान द्वारा पानीपत जिला के चारो हलकों के लिये सर्कल इंचार्ज व वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। इन सभी पदाधिकारियों को भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ दिलवाई थी। राकेश चुघ ने बताया कि पानीपत ग्रामीण व शहरी हलके के सम्मानित होने वाले सर्कल इंचार्जो व वार्ड अध्यक्षों में आसद खान, सन्नी गोस्वामी, अंकित गाबा, महेंद्र शर्मा, नरेश पासी, शीशपाल, कृष्ण दहिया, पूजा रानी, सुरज सिंह, अनुप कुमार, कर्मबीर,साकिर अंसारी व सुरजभान राठी शामिल है। राकेश चुघ ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अब जिलाभर के सभी गांवों व शहर के सभी वार्डो में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित बैठक में जिला में प्रचार अभियान को तेज करने को लेकर रणनीति तय की गई है।
पार्टी का लक्ष्य है कि हर परिवार तक जाकर आप की नीतियों से अवगत करवाया जाये। वहीं सुखबीर मलिक ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं में पूरा जोश है और हर घर तक पहुंचकर आप की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर संतोश शर्मा, राजकुमार मुंडे, बाबूराम गोयल, नीलम परणामी, पूजा राणा, कृष्ण मलिक,प्यारेलाल गुप्ता, मामन, संदीप मनचंदा,रामबीर जेई, सतीश नरवाल, लक्ष्मी देवी व राजेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।

Comments