राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष सामान्य) हुआ संपन्न
BOL PANIPAT : जगाधरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष सामान्य) 3 जून 2023 को सरस्वती विद्या मंदिर,जगाधरी में प्रारंभ हुआ था। जिसका आज समापन समारोह संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल रहे ।
पवन जिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक प्रांत में हर वर्ष की भांति संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन करता है। इन वर्गों में स्वयंसेवक तपस्वी जीवन यापन करते है जिससे उनका बौद्धिक शारीरिक एवं मानसिक विकास किया जाता है। जिससे स्वयंसेवक अपने कार्यक्षेत्र मे जा कर संघ एवं सामाजिक कार्यों का विस्तार करता है ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी। संघ की स्थापना भारतवर्ष को परम वैभव पर ले जाने के लिए की गई थी। “समाज के वंचित एवं अंतिम व्यक्ति को रोटी कपड़ा और मकान शिक्षा स्वास्थ्य स्वाभिमान” परम वैभव की प्रथम सीढ़ी है। संघ पर अनेकों बार प्रतिबंध भी लगाए गए परंतु प्रतिबंधों से विचलित ना होकर संघ निरंतर देश एवं समाज के कार्यों में अग्रसर रहा है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का ही नहीं अपितु पूरे विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक स्वयंसेवी संगठन है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 98 वर्ष का हो चुका है 2 वर्षों के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है ।

शताब्दी वर्ष तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर की हर बस्ती एवं खंडों के प्रत्येक मंडल तक कार्य विस्तार करने का लक्ष्य लिया है ।संघ का कार्य हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का है, इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेकर विविध क्षेत्रों में जैसे कि वनवासी कल्याण आश्रम, विद्यार्थी परिषद, सेविका समिति, भारत विकास परिषद, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती इत्यादि भी कार्य कर रहे हैं। आज पूरे विश्व का विश्वास भारत के प्रति जागृत हुआ है कि भारत के चिंतन से ही स्थाई शांति संभव है। उन्होंने बताया कि भारत का चिंतन है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, सभी सुखी हो, सभी निरोगी हों ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह डॉ प्रीतम सिंह, वर्गाधिकार रिटायर्ड ब्रिगेडियर बेअंत परमार, प्रांत प्रचारक विजय कुमार, सह प्रांत प्रचारक डॉ सुरेंद्र पाल, वर्गकार्यवाह सुरेशपाल, अंबाला विभाग संघचालक रमाकांत भारद्वाज तथा समाज के हज़ारों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments