Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


वार्ड 26 में कक्षा 12 वीं तक का सरकारी स्कूल खुलवाया जाएगा :कुसुम भट्ट

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 2, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 2 मार्च, नगर निगम चुनाव आगामी 9 मार्च को करवाए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गली गली घर घर जाकर भाजपा का प्रचार कर रहे है इसी कड़ी में 2 मार्च वार्ड 26 की भाजपा महिला प्रत्याशी कुसुम भट्ट ने देव नगर ,कच्ची फाटक से जैन चौक, गाबा कॉलोनी, गंगा राम कॉलोनी, विजय नगर में डोर टू डोर प्रचार किया और मतदाताओं से भाजपा का कमल खिलाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कुसुम भट्ट ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपने गत 10 वर्षों के दौरान वार्ड 26 में अनेक विकास कार्य करवाए है लेकिन समय की मांग के अनुसार और अधिक विकास करवाने की जरूरत अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिसके बल पर कोई भी व्यक्ति उच्चाइयों को छू सकता है इसी के दृष्टिगत वार्ड 26 में कक्षा 12 वीं तक का सरकारी स्कूल खुलवाया जाएगा और लोगों को शुद्ध पीने का जल उपलब्ध करवाया जाएगा एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए भी वह जीवन भर प्रयासरत रहेगी।

Comments