Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


श्री आदर्श जन सेवा समिति (रजि.) द्वारा 150 गरीबों को राशन वितरण किया गया ।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 20, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : दिनांक 20 मार्च 2022, श्री आदर्श जन सेवा समिति (रजि.) पानीपत का 11वां वार्षिक राशन वितरण समारोह तहसील कैम्प स्थित फतेहपुरी चैक पर  आदर्श  ड्रामेटिक क्लब की स्टेज पर बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया । मुख्य अतिथियों में क्रमश  समालखा विधायक  धर्मसिंह छौक्कर के भाई तंवर सिंह छौक्कर,  सुरेन्द्र रेवड़ी, संजय अग्रवाल व वशिष्ठ अतिथियों में अंजली शर्मा झाम्ब व दीपक गंगवानी रहे । इस बार समारोह में 150 गरीबों को राशन वितरण किया गया । यह संस्था पिछले 11 वर्षों से कार्य कर रही है और हर मास गरीब लोगों को राशन वितरण करती है ।   

        समारोह में संजय अग्रवाल, सुरेन्द्र रेवड़ी, तंवर सिंह छौक्कर ने समिति के कार्याें की सराहना की और हर समय सहायता देने का प्रण लिया । तंवर सिंह छौक्कर ने राजनीति से हटकर अपने भाषण में कहा कि जो लोग पैसा होते हुऐ भी गरीब व जरूरतमन्द लोगों की मदद नहीं करते, ईश्वर भी उनको देना बन्द कर देता है । उन्होंने दान की महिमा बताई और कहा कि जरूरत से अधिक धन का इकट्ठा करना ज़हर के समान होता है । जीते जी दान करना चाहिए ना कि अगली पीढ़ियों के लिए बचा कर छोड़ जाना चाहिए। उनके कथन पर पांडाल तालियों से गूंज उठा । समीक्षा सेठी, अंजली शर्मा, सरोज बाला गुर, इन्दू कुकरेजा, कमल नयन वर्मा, सतीश शर्मा , कृष्ण  लाल खट्टर आदि ने अपने विचार रखे और समिति के कार्याें की तारीफ की। हर माह राशन वितरण के अतिरिक्त समिति गरीब कन्याओं के विवाह में भी मदद करती है। गरीब कन्याओं को सिलाई, कम्प्यूटर, ब्यूटी पार्लर का कार्य सिखाने व बीमारों के इलाज में भी मदद करती है । नीलकण्ड मानव सेवा संस्थान व चन्द्र शेखर शर्मा की ओर से भी समिति को काफी सहयोग किया गया। 

 अन्त में समिति के प्रधान प्रवीन नारंग ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि लोगों द्वारा दिया गया दान का पैसा लोगों की भलाई के कार्य में ही लगाया जाता है । मंच संचालन कृष्ण लाल खट्टर व सतीश शर्मा ने किया ।

        इस मौके पर अनिल बजाज, प्रीतम लाल बतरा, चरणजीत सम्मी, मोहन लाल नागपाल, यष माटा, महेन्द्र गंगवानी, पवन गंगवानी, पवन नारंग, गोबिन्द सलूजा, मिन्टू गंगवानी, भारत सचदेवा, हुकम चन्द मेहता, कविता शर्मा, पूजा बरेजा, मोना शर्मा, इन्दू कुकरेजा आदि उपस्थित थे ।  

Comments