Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विभिन्न खण्डों में सुरक्षाकर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजरों के पदों को भरने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा : रितु चहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 28 दिसंबर। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा सिक्योरिटी स्किल काउन्सलिंग इंडिया लिमिटेड के माध्यम से विभिन्न खण्डों में सुरक्षाकर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजरों के पदों को भरने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय पानीपत, 3 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय इसराना, 4 जनवरी को बीडीपीओ कार्यालय बापौली, 5 को बीडीपीओ कार्यालय समालखा, 6 को बीडीपीओ कार्यालय मडलौडा और 9 जनवरी को सनौली खुर्द के बीडीपीओ कार्यालय में यह भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी पास और जिनकी उम्र 21 से 35 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 90 किलो तक हो अपने सम्बंधित दस्तावेजों सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर इन भर्ती शिविरों का लाभ उठा सकते हैं।

Comments