हर शिकायत के निस्तारण को लेकर प्रशासन ले रहा है व्यक्तिगत रूचि: अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज यादव
-सचिव एवं आयुक्त शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानी समाधान शिविर में दर्ज शिकायतों की स्थिति
BOL PANIPAT , 29 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा जिला और उपमंडल स्तर पर सोमवार और गुरुवार को सप्ताह में दो दिन आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविर में दर्ज हुई शिकायतों के निदान को लेकर हरियाणा सरकार सचिव एवं आयुक्त शेखर विद्यार्थी (आईएएस) ने शुक्रवार को समाधान शिविर में पहुंच रही आम जन की शिकायतों के संदर्भ में प्रदेश भर के उपायुक्त से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुडक़र उपायुक्तों से अपडेट लिया और अति से शीघ्रता से शिकायतों का निदान करने की निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज ने आयुक्त सचिव को आश्वस्त किया कि जिन शिकायतें का समाधान नहीं हुआ है। उन पर संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायतों के समाधान में देरी क्यों हो रही है के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से समाधान शिविर में कुल प्राप्त हुई शिकायतों में से कितनी का समाधान हुआ है, कितनी पेंडिंग है के बारे में अपडेट लिया। अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज ने जिन विभागों से संबंधित शिकायतों का निदान नहीं हो पाया है वजह बताई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने इस मौके पर कई विभाग के अधिकारियों को दर्ज शिकायतों को शीघ्रता से निपटाने की निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीएसपी राजबीर, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएचओ शार्दूल शंकर, डीएसडब्ल्यू जयपान हुड्डा, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता करण बहल, सीडीओ पशु पालन विभाग डॉ श्री भगवान, डीपीओ परमिंदर कौर, पुलिस कैंपलैंड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments