Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सेमिनार का आयोजन किया. पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को दी नियमों की जानकारी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जुलाई 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस का महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रयास लगातार जारी है। जिला पुलिस द्वारा महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूक्ता अभियान चलाए जा रहे है। सोमवार को जिला सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पॉक्सो एक्ट व किशोर न्याय अधिनियम(जेजे एक्ट) को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में मुख्य वक्ता जिला बाल कल्याण समिति रोहतक के पूर्व चैयरमैन डाॅ राजसिंह ने अनुसंधान अधिकारियों को बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों (पॉक्सो एक्ट व किशोर न्याय अधिनियम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता के इस दौर में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में बढ़ोतरी हुई है जो की विचारणीय है। इन अपराधों कर रोक लगाना व अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजना पुलिस का कर्तव्य है। अनुसंधान अधिकारी अगर सही तरिके से जांच करें तो दोषियों को ज्यादा से ज्यादा सजा दिलवाई जा सकती है।

डाॅ राजसिंह ने कहा कि अनुसंधानकर्ता के रूप में काम करते हुए हमें पीड़ित बच्चों के साथ दोस्ताना माहौल बनाना चाहिए। पीड़ित का तुरंत मैडिकल चैकअप करवाना चाहिए, जरूरत के हिसाब से उसे सुरक्षा मुहैया करवानी चाहिए, माननीय न्यायालय के माध्यम से पीड़ित को मुआवजा दिलवाना चाहिए तथा बाल कल्याण समिति के माध्यम से काउंसिलिंग करवानी चाहिए। उन्होंन कहा कि यदि पीड़ित की भाषा समझने में दिक्कत है तो ट्रांसलेटर नियुक्त करवाना चाहिए, अनुसंधान अधिकारी को माननीय न्यायालय में चालान देने के बाद भी पैरवी करनी चाहिए ताकि पीड़ित को जल्द न्याय मिले और दोषी को कड़ी सजा दिलवाई जा सके। उन्होंने कहा कि न्याय समय पर मिलना या देरी होना काफी हद तक अनुसंधान अधिकारी पर निर्भर करता है।

डाॅ राजसिंह ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत अनुसंधान करते हुए हमे दिल से काम करना चाहिए। उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को महिलाओं, बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की तफतीश करते समय क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए उन सब के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेमिनार में एसआई बलवान, पी/एसआई मनोज, एसआई राजपाल, एसआई राजेश, एसआई महाबीर, एसआई नवीन, पी/एसआई दीपक, एसआई बलजीत, पी/एसआई अजय, ओआरपी एसआई राजसिंह, महिला एसआई संगीता व सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद, सेना कलर्क एएसआई दिनेश व अन्य महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

Comments