अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 09 मार्च 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चुलकाना रोड किवाना मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रवि उर्फ कमांडो निवासी चुलकाना के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा अड्डे पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक चुलकाना गांव की और से समालखा की तरफ पैदल आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए चुलकाना रोड किवाना मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात पुलिस टीम को एक युवक चुलकाना गांव की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रवि उर्फ कमांडो पुत्र अजब निवासी चुलकाना के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पुलिस टीम ने युवक को देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।
आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि उर्फ कमांडो का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी कि खिलाफ जिला के विभिन्न थाना में हत्या, जानलेवा हमला व आम्र्स एक्ट के 6 अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब एक साल पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 2 महीने पहले यूपी में कैराना अड्डे पर मिले एक अज्ञात युवक से 3 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायलाय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments