अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंकापब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें दूसरी से बाहरवीं कक्षा तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया । समारोह के आरंभ में टैगोर, टेरेसा, राधाकृष्णन और विवेकानंद सदन के नवनिर्वाचित सदस्यों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया । तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह, चेयरमैन अतुल जैन और मैनेजर बलराम शर्मा ने सभी सदस्यों को बेजेस औरशेशेज से सुशोभित किया ।टैगोर सदन का कप्तान लक्ष्य उपकप्तान श्रिया तथा प्रीफेक्ट धृति और आर्यन को चुना गया। टेरेसा सदन का कप्तान कनिष्क और प्रीफेक्ट अदवेवतन्मय को चुना गया। राधाकृष्णन सदन का कप्तान देवऋषि उपकप्तान अक्षरा वह प्रीफेक्ट सृष्टि और नेहा को बनाया गया विवेकानंद सदन की कप्तान निशिता,उपकप्तान भावना और प्रीफेक्टवरुण और नीलेश को बनाया। इनके अतिरिक्त गर्वित को हेड बॉय और नीलाक्षी को हेड गर्ल का पदभार सौंपा गया। कल्चरल कैप्टन और वाइस कैप्टन कृष्णा और सीया को चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन और वाइस कैप्टन संभव और कृतिका को बनाया। स्वाति व नमन को इको कैप्टन, एकेडमिक स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर सपना वमीनाक्षी को और जूनियर हेड बॉय वहेड गर्ल युवराज व ओजस्वी को नियुक्त किया गया।
प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाने की शपथ दिलवाई । उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को अनुशासित ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि विद्यालय की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखना विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य है अतः अपने कर्तव्य का सत्य और ईमानदारी से पालन करना चाहिए ।निदेशिका मधु अग्रवाल ने सभी चयनित सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा भाव से पूरा करने के लिए प्रेरित किया । राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ । मंच संचालन अदिति और अंजलि ने किया ।

Comments