Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं सरंक्षण आयोग सदस्य ने किया स्कूलों का औचक निरिक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at April 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,25 अप्रैल। हरियाणा राज्य बाल अधिकार एवं सरंक्षण आयोग सदस्य मीना शर्मा ने डॉ एम के के स्कूल, मॉडल टाउन, एवं एस. डी. वी. एम. हुडा सेक्टर-11-12, का निरक्षण किया गया।
आयोग सदस्य ने स्कूल वातावरण बच्चों के अनुकूल है या नहीं. बच्चों के बैग का वजन कितना है एवं किताब एन सी ई आर टी की है या कोई और प्रकाशन की है सभी चीजों की जाँच की गई।
निरीक्षण दौरान स्कूल की साफ सफाई, पानी की गुणवता एवं अन्य क्लास रूम की साफ़ सफाई की भी जाँच की गई एवं स्कूल में साफ सफाई, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, एवं शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी भी दी गई। बच्चों को बताया गया कि शिक्षा, अच्छा खाना एवं अच्छे से रहना हमारा मौलिक अधिकार है सभी को बाल श्रम के बारें में भी जानकारी दी गई ।
उन्होंने बताया कि बाल श्रम करवाना एवं भिक्षा मंगवाना अपराध है ।बच्चों को शिक्षा के महत्व कि जानकारी देते हुए बताया की शिक्षा ही जीवन का आधार है एवं शिक्षा है तो भविष्य उज्जवल है ।
शिक्षा से ही हमारा जीवन सफल है हमें शिक्षित होकर अपना और अपने देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है बच्चों को गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई।
बच्चों की सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई मौके पर पर डीईओ राकेश बूरा जिला शिक्षा अधिकारी, निधि गुप्ता, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी भी मौजूद रहे

Comments