Tuesday, June 16, 2026
Newspaper and Magzine


हुनरबाज  प्रतियोगिता में रिया व चिरायु  प्रथम स्थान पर रहे।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 23, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल  में सर्वश्रेष्ठ हुनरबाज  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका शीतल भाटिया ने निभाई। निर्णायक मंडल में   सविता शर्मा व प्रियंका  रहीं।  इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पांचवीं  तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

·        कक्षा पहली से मितांश व मिष्टी प्रथम रहे।

·      कक्षा तीसरी से पांचवीं तक में रिया व चिरायु  प्रथम, शगुन द्वितीय स्थान पर रहे।

अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि बच्चों में कला भगवान का दिया उपहार है। बस उस कला को निखारने की आवश्यकता होती है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को मनोबल बढ़ता है और उनका शारीरिक विकास होता है। मंच संचालन पूनम भाटिया व नन्ही मुन्नी राध्‍या ने किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments