Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश, यातायात पुलिस ने जीटी रोड टोल प्लाजा के नजदीक 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 जनवरी : सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वीरवार को यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल की टीम ने जीटी रोड टोल प्लाजा के नजदीक ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक, पिकअप और अन्य वाहन चालकों से सीधे बातचीत की गई और उन्हें घुंध/कोहरे के समय सावधानी से वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बचने, आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाए रखने और लाइट व रिफ्लेक्टर का सही इस्तेमाल करने की सरल भाषा में जानकारी दी गई, ताकि सड़क पर कोई हादसा न हो।
अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई, ताकि रात और कोहरे में वाहन आसानी से दिखाई दें।

यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, थोड़ी सी सावधानी अपनाएं और अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखें।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि घुंध और कोहरे के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वाहन चालक यदि गति सीमित रखें, रिफ्लेक्टर व लाइट का सही उपयोग करें और सड़क पर गलत ढंग से वाहन खड़ा न करें, तो कई कीमती जानें बचाई जा सकती हैं। पानीपत पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित घर तक पहुंचाना है।

Comments