Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


400 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 अगस्त 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर बलजीत नगर नाका के नजदीक एक नशा तस्कर को 400 ग्राम चरस सहित काबू किया। आरोपी की पहचान देसराज कॉलोनी निवासी सुनील के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि देसराज कॉलोनी निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर कही जाने के लिए बलजीत नगर नाका के नजदीक वाहन के इंतजार में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुनील निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से प्लास्टिक पन्नी के अंदर चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद चरस का वजन करने पर 400 ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले उक्त चरस उत्तराखंड से कम कीमत पर खरीद कर लाया था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी सुनील को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments