Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


लुटेरे कारीगरों से 25 तोला सोना व 2 लाख कैश लूट कर फरार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : लूटेरों ने पानीपत में सोने की ज्वेलरी की कारीगरी का काम करने वाले युवकों को उनकी दुकान के अंदर ही बंधक बनाकर गन पॉइंट पर लूट की वारदात का अंजाम दिया । लूट की इस वारदात में चार लुटेरे शामिल थे।

कोलकाता निवासी कारीगर आरूप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की रात करीब 10:00 बजे वह दुकान का दरवाजा बंद करके दुकान के अंदर काम कर रहे थे। तभी चार युवक दरवाजा खोल कर अंदर आ गए दो के मुंह पर मास्क और दो के मुंह पर रुमाल बांधा था। दो के हाथ में गन थी। उन्होंने सभी कारीगरों को गन प्वाइंट पर ले लिया।

सब के मोबाइल लिए और उसके बाद उन्होंने सब को बंधक बनाते हुए उनके मुंह में हाथ पैर पर प्लास्टिक की टेप लगा दी।

उसके बाद उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे कारीगरों से 25 तोला सोना व 2 लाख कैश लूट कर फरार हो गए।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मामले की सूचना थाना शहर में दी गयी। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के प्रधान चंद्र सहगल ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए बताया कि पानीपत में सभी ज्वेलर्स का काम कोलकाता से आए बंगाली कारीगर करते हैं। ये दिन रात मेहनत करते हैं ताकि अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। सर्राफा बाजार के सभी ज्वेलर्स इनसे आर्डर पर ज्वेलरी तैयार करवाते हैं। आज देर रात लुटेरों ने इन कामगारों को लूट लिया है जो काफी दुखद है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द लुटेरों को काबू किया जाए और बाजार में सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जाए ताकि दोबारा ऐसी घटना ना घटे।

Comments