Monday, October 19, 2026
Newspaper and Magzine


दशहरे के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 अक्तूबर। माननीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पानीपत में दशहरे के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए अलग-अलग जगह पर रावण दहन का कार्यक्रम होने पर जिला भर में 35 जगह पर नाकाबंदी की गई है। दशहरा स्थल पर सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए रावण दहन के आसपास सिविल पाश्चात में व वर्दी में 650 जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
पूरे जिले में यातायात व्यवस्था को देखते हुए विशेष ड्यूटियां लगाई गई है। पानीपत पुलिस आमजन से अपील करती है कि दशहरा स्थल व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अपने छोटे बच्चों को पकड़ कर रखे। रावण दहन के समय पुतलों से उचित दूरी बनाकर रखें।
अपने सामान की निगरानी रखें और पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 पर कॉल करें। आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर हैं।

Comments


Leave a Reply