एस.डी. (पीजी) कॉलेज पानीपत में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य लायंस क्लब पानीपत के सहयोग से शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।
मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम से पधारी डॉक्टर ज्योति सहगल का मस्तिष्क व मनोवैज्ञानिक विकारों पर व्याख्यान।
हाथ पांव सुन्न होना व बोलने संबंधी लक्षण मस्तिष्क से संबंधित हो सकते हैं तुरंत अस्पताल में संपर्क करें : डॉक्टर ज्योति सहगल, मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम।
नशा व धुम्रपान से बढती हैं ब्रेन स्ट्रोक की सम्भावना : डॉक्टर ज्योति सहगल, मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम।
सशक्त, सुदृढ़, संस्कारी राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की सर्वोच्च भूमिका : विनय गर्ग, मुख्य अतिथि।
देशबंधु गुप्ता सरकारी कॉलेज, आर्य कॉलेज, एस डी कॉलेज, आईबी कॉलेज, व राजकीय व निजी विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों को किया गया सम्मानित।
BOL PANIPAT : एस. डी. (पीजी) कॉलेज पानीपत में दिनांक 4 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में लाइंस क्लब पानीपत के सहयोग से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत जिले के देशबंधु गुप्ता सरकारी महाविद्यालय, आर्य कॉलेज, एसडी कॉलेज, आईबी कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों तथा अन्य सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आमंत्रित वक्ता मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल गुरुग्राम से न्यूरोसाइंस विभाग की डायरेक्टर डॉक्टर ज्योति सहगल का व्याख्यान हुआ। डॉक्टर ज्योति सहगल पिछले 32 वर्ष से न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय डॉक्टर है। और पिछले 12 वर्षों से मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल गुरुग्राम में कार्यरत है। उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों से ‘न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर’ के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बहुत बार मस्तिष्क विकारों के लक्षणों को हम गंभीरता से नहीं लेते। मस्तिष्क मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण व जटिल अंग है। ब्रेनस्ट्रोक, मस्तिष्क में रक्तस्राव, अदरंग, मिर्गी, दोरे, स्पाइन विकार, रीड की हड्डी में दर्द, सर्वाइकल, डिमेंशिया, अल्जाइमर आदि सभी मस्तिष्क के रोग वर्तमान समय में आम बात हो गए हैं। इनमें अनेक रोगों का संबंध हमारे खान-पान व आदतों से है। युवा वर्ग में मानसिक तनाव व उत्तेजना एक बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा की टांगें और हाथों पैरों का सुन्न होना या जुबान का लडखडाना या कांपना या बोलने की असमर्थता सामान्यता मस्तिष्क विकार के लक्षण होते हैं। इन्हें गंभीरता से लेना चाहिए व तुरंत अस्पताल को संपर्क करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि शराब का नशा या धूम्रपान ब्रेन स्ट्रोक की संभावना को बढ़ाते हैं। समुचित जीवन शैली खान-पान से व नशे से दूर रहकर मस्तिष्क संबंधी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। डॉक्टर ज्योति सहगल ने विशेष बल दिया कि युवाओं को यह मानसिकता त्याग देनी चाहिए की रोग सिर्फ वृद्धावस्था में होते हैं। उन्हें डरने की आवश्यकता नहीं है। परंतु सजग होने की व सावधानियां की आवश्यकता है। डॉक्टर ज्योति सहगल के साथ मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल के जनरल मैनेजर श्री शैलेश कुमार भी पधारे। उन्होंने मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से भविष्य में महाविद्यालय में विविध स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम करवाने में सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए लायंस क्लब के पदाधिकारी व मुख्य अतिथि लायंस विनय गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। जिन शिक्षकों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं।
| Dr. Jagdish Gupta (Principal) Arya (PG ) College, Panipat |
| Mrs. Sanju Abrol ( Principal ), I.B (PG ) College, Panipat |
| Dr. Anupam Arora (Principal), S.D (PG) College, Panipat |
| Dr. Ajay Garg (Principal), I.B (PG) College, Panipat |
| Dr. Mohd. Ishaq, I.B (PG) College, Panipat |
| Dr. Kiran Madan, I.B (PG) College, Panipat |
| Dr. Sunit Sharma, I.B (PG) College, Panipat |
| Sh. Pawan Sharma (Principal), Govt. Sr. Sec. School Jatal |
| Ms. Pratima Kaushik (Principal), Govt. Model Sanskrit School, G.T Road Panipat |
| Mrs. Kusum Bansal ( Principal), Govt Girls Sr. Sec. School, Modal Town Panipat |
| Principal, Govt Sr. Sec. School, Kishan Pura Panipat |
| Ms. Archna Jain (Director), Delhi World Public School, Samalkha, Panipat |
| Sh. Vinod Sharma (Principal) Delhi Public School, Panipat Refinary |
| Ms. Annu Gupta (Principal), SDVM Huda Sector 11-12, Panipat |
| Ms. Shivani Kandola ( Principal), SDVM City, Panipat 8168247186 |
| Prof. Mukesh Gupta, S.D (PG) College, Panipat |
| Prof. Annu Ahuja, S.D (PG) College, Panipat |
| Mrs. Era Garg, I.B (PG) College, Panipat |
| Dr. Kamlesh Devi, GGSSS Shiv Nagar, Panipat |
| Mr. Pramod Kumar, G.S.S.S Jaurasi |
| Mrs. Shalini Bhatnagar, Jinwani Vidya Bharti, Sr. Sec. School, Panipat |
| Lalita Sharma, Jain Kids School, Panipat |
| Prof. Anuradha Singh, Arya (PG) College, Panipat |
| Mr. Jatin Verma, Dr. MKK School Teacher |
| Mrs. Anubha Gupta, Arya Girls Public School, Panipat |
| Mrs. Ashu Aggarwal, Arya Girls Public School, Panipat |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनय गर्ग ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की उन्नति व विकास में रीड की हड्डी है। शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों में समाज के संस्कार पोषित करता है, व चरित्रवान करता है। भारत की संस्कृति में गुरु को ईश्वर तुल्य माना गया है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब पानीपत विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में अनेक प्रोजेक्ट के माध्यम से निरंतर सेवा कार्य में संलग्न है तथा मात्र दो माह में सामाजिक क्षेत्र में 188 कार्यक्रम संपन्न किए जा चुके हैं। इसके लिए उन्होंने लायंस क्लब के प्रधान नितेश मित्तल को बधाई दी व प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में लायंस अजय गर्ग, प्राचार्य आई बी कॉलेज, पानीपत ने लायंस क्लब की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को पूर्ण विश्वास से परिश्रम करना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी।

इस अवसर पर डॉक्टर राधाकृष्णन मेमोरियल लेक्चर एस. डी. कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉक्टर अनुपम अरोड़ा ने दिया। उन्होंने कहा कि सन 1962 से प्रत्येक वर्ष डॉ राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉक्टर राधाकृष्णन भारत के 1952 से 1962 तक उपराष्ट्रपति व 1962 से 1967 तक राष्ट्रपति रहे। उन्होंने बताया कि राधाकृष्ण 20वीं सदी के कंपैरेटिव रिलिजन व दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में महानतम विचारको व दार्शनिकों में से थे। उन्होंने अनेक पुस्तकों, लेखों, व्याखानों के माध्यम से हिंदू संस्कृति को विस्तार से प्रकाशित किया। उन्होंने वेदांत दर्शन की पुनः व्याख्या की। डॉक्टर राधाकृष्णन में एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण विद्यमान थे। वह 1931 से 1936 तक आंध्र विश्वविद्यालय व 1938 से 1939 तक बनारस विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने बताया कि स्वतंत्रता के पश्चात मात्र 70 वर्षों में भारत आज एक स्पेस पावर है, मिसाइल पावर है, न्यूक्लियर पावर है, आईटी पावर है, व विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। इन सब का मुख्य कारण शिक्षा व शिक्षक की गुणवत्ता है। विक्रम साराभाई, होमी जहांगीर बाबा, डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जैसे अनेक वैज्ञानिक विभूतियां राष्ट्र की उन्नति के आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का कार्य मात्र कक्षा में पुस्तकों के माध्यम से पाठ्यक्रम पढ़ना नहीं है। एक शिक्षक की भूमिका बहू उद्देश्य है। शिक्षकों को विद्यार्थी के मेंटर, विद्यार्थी के प्रेरणा स्रोत, विद्यार्थी के मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, व विद्यार्थी की कल्याण में विद्यार्थी के प्रति स्नेह की भावना से एक संपूर्ण भूमिका निभानी होती है। आधुनिक पीढ़ी को इस और सजग होना पड़ेगा। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी से कोई समझौता नहीं कर सकता क्योंकि वह राष्ट्रीय हित से समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत निर्माण हेतु युवा की अपेक्षित भूमिका है। कौशल विकास से रोजगार सृजन कर युवा स्वयं को आत्मनिर्भर बनता है।
लायंस क्लब के प्रधान नितेश मित्तल ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा शिक्षक समाज समारोह का आयोजन शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु है। उन्होंने कहा कि उन सभी के जीवन को किसी न किसी शिक्षक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब विशेष रूप से अन्य क्षेत्र के साथ-साथ अंधेपन को दूर कर करने हेतु व दृष्टि विकार क्षेत्र में विविध प्रयास कर रहा है। उन्होंने एस.डी (पीजी) कॉलेज पानीपत का आभार व्यक्त किया की सहयोगी संस्था के रूप में शिक्षक सम्मान समारोह को दिव्यता व पूर्णता के साथ आयोजित किया है।
लायंस क्लब से इस अवसर पर प्रधान नितेश मित्तल, सचिव अमित जिंदल शिक्षक दिवस समारोह के प्रोजेक्ट चेयरमैन मनोज सिंगला व संजय गुगलानी लायन अश्वनी मित्तल, लायन अजय गर्ग, प्रसिद्ध उद्योगपति लायंस अतुल मित्तल आदि उपस्थित रहे।
मंच संचालन डॉक्टर संगीता गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम के अंत में समुचित शिक्षकों को कार्यक्रम के आयोजकों ने कृतज्ञता व्यक्त की।

Comments