Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सलीम ड्राई क्लीनर ने ईमानदारी की मिसाल कायम की.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 29, 2022 Tags: , , , , ,

प्रेस करने के लिए आए कपडों में मिली 5 हजार रूपए की राशि मालिक को फोन कर लौटाई।

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा) , सनौली खुर्द गांव के बस अड्डे पर सलीम ड्राई क्लीनर ने ईमानदारी की मिसाल कायम करते हुए प्रेस करने के लिए आए कपडों में मिली 5 हजार रूपए की राशि मालिक को फोन कर लौटाई। सनौली खुर्द बस अड्डे पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने धनसौली गांव निवासी सलीम पुत्र अब्दुल मजीद की ड्राईक्लीन व कपड़े प्रेस करने की दुकान है।

तामसाबाद गांव के जय भगवान पुत्र करतार सिंह ने अपने कपड़े ड्राई क्लीन व प्रेस करने के लिए दिए थे जैसे ही सलीम खान ने कपड़े ड्राई क्लीन के लिए खोले और जेबो को चेक किया तो कमीज की जेब में 5000 रूपए मिले जो कि 500 के 10 नोट थे। जिस पर सलीम खान ने ईमानदारी का परिचय देते हुए जय भगवान को इसकी सूचना दी और तुरंत प्रभाव से उसे बुलाकर पैसे वापिस लौटा दिए।

जिस पर खुश होकर ग्राहक जय भगवान ने सलीम खान को इस ईमानदारी पर 2000 रूपए उसे बतौर इनाम पर दिए। ड्राई क्लीन करने वाले सलीम खान ने बताया कि इससे पहले भी वह जैकेट की जेब में सोने के जेवर सहित नकदी व अन्य सामान को वापस लौट आ चुके हैं।

ईमानदारी की मिसाल से खुश होकर ग्राहक चारों तरफ सलीम की ईमानदारी की चर्चा कर रहे है, ईमानदारी की इस बात पर उसके पिता अब्दुल मजीद, भाई यामीन, शौकीन फौजी, जरीफ, रफीक आदि ने भी सलीम खान को बधाई दी और कहा कि वे मेहनत और ईमानदारी से काम करें खुदा बरकत देगा।

Comments