समाज सेवा संगठन ने गुरुद्वारा साहिब में लगाया 31 वा वाटर कूलर
गुरुद्वारा शाह साहिब ने संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन को कृपाण की भेंट
BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज गुरुद्वारा शाह साहिब वार्ड 9 में 31 वा वाटर कूलर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी पालीवाल ने नारियल तोड़कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा समाज सेवा संगठन जल सेवा कर बहुत ही पुण्य काम कर रहा है। समय-समय पर धार्मिक सामाजिक कार्य करता रहता है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। सभी लोगों को ऐसे संगठनों का सहयोग करना चाहिए जो समाज सेवा के लिए कार्यरत हैं। मुख्य अतिथि को गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। संगठन की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा शाह साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से संगठन के अध्यक्ष प्रवीण जैन को सरोपा व कृपाण देकर सम्मानित किया। संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया विजयलक्ष्मी पालीवाल के सहयोग से गुरुद्वारा शाह साहिब में 31 वा वाटर कूलर लगाया गया है और आगे गर्मी के मौसम में जहां भी जरूरत होगी समाजसेवियों के सहयोग से वहां वाटर कूलर लगाया जाएगा समाज सेवा संगठन समय-समय जरूरतमंद लड़कियों की शादी विकलांगों को हाथ रिक्शा जरूरतमंदों के इलाज समय-समय पर भंडारे झुग्गी झोपड़ी स्कूलों वह सलीम बस्तियों मैं गर्म कपड़े वितरण व धार्मिक वह सामाजिक कार्य करता रहता है और हम धन्यवाद करते हैं गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी का जिन्होंने आज हमें सरोपा व कृपाण भेंट की। जैन ने बताया उनका काफी समय से यह सपना भी था कहीं गुरुद्वारे से सम्मान में कृपाण मिले वह सपना भी आज पूरा हुआ। हम अपने सभी सहयोगियों व मेंबरों का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
मौके पर गुलशन कटारिया भूपेंद्र सिंह सग्गू अंकित माता अनिल जैन एडवोकेट दीपक गोस्वामी व गुरुद्वारा शाह साहिब प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी व माता जी मौजूद थे।

Comments