Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सम्मोहित कर बुजुर्ग से सोने का कड़ा ठगने वाले आरोपी को हरिद्वार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थाना समालखा पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ; 09 मई 2024, समालखा अनाज मंडी में दुकान पर बैठे बुजुर्ग को सम्मोहित कर हाथ से सोने का कड़ा उतरवा कर फरार होने वाले आरोपी को थाना समालखा पुलिस बुधवार को उत्तराखंड की हरिद्वार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेश निवासी कैथल के रूप में हुई। आरोपी ठगी के अन्य मामले में उत्तराखंड की हरिद्वार जेल में बंद था। आरोपी के खिलाफ करनाल, फतेहाबाद व उत्तराखंड के हरिद्वार में ठगी की वारदातों के आधा दर्जन के करीब अभियोग दर्ज है।
आरोपी को सितम्बर 2023 में उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी उत्तराखंड की वारदात के अतिरिक्त पानीपत की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा पुलिस बुधवार को आरोपी राजेश को हरिद्वार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने समालखा काठ मंडी में घी, चीनी की एक दुकान पर बैठे बुजुर्ग को बातों में उलझाकर देखने के लिए उसके हाथ से सोने कड़ा निकलवाया और उसे लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने बुजुर्ग से ठगे सोने के कड़े को बाद में तुड़वाकर दो कड़े बनवा लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के दोनों कड़े बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में गौरव निवासी काठ मंडी समालखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि काठ मंडी में उसकी बंसल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। 10 अगस्त 2023 की शाम एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया। व्यक्ति सामान लेने का बहाना कर उसके पिता के हाथ से सोने का कड़ा निकलवा कर ले गया। गौरव की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments